खगड़िया के अनमोल रत्न थे पासवान

खगड़िया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से जिले में शोक की लहर है। साम्भवी सदन चुकती के प्रांगण में शोकसभा आयोजित कर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि रामविलास पासवान जी खगड़िया के अनमोल रत्न थे। उनके निधन से खगड़िया, बिहार सहित देश मर्माहत है। इस मौके पर विनय कुमार वरूण, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, दलित युवा संग्राम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

दे रही हूं आमंत्रण, तीन को मतदान में अवश्य आएं यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार