शास्त्र ज्ञानब‌र्द्धन एवं संस्कार का होता आधार

मोतिहारी। हिदू नव जागरण मंच के तत्वावधान में जिले के विभिन्न मंगल मिलन केंद्रों पर शास्त्र वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम श्री नरसिंह बाबा मंदिर स्थित कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्र पूजन से हुआ।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक प्रो शोभा कांत चौधरी ने कहा कि शास्त्र हमारे ज्ञानव‌र्द्धन एवं संस्कार का आधार है। यह हमें धर्म एवं अपने कर्तव्य की जानकारी देता है। भक्ति के मार्ग पर ले जाता है। प्रत्येक परिवार में एक शास्त्र उपलब्ध हो, इस हेतु हिदू नव जागरण मंच ने शास्त्र वंदन अभियान शुरू किया है। मोतिहारी मठिया मंगल मिलन केंद्र पर कोषाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह एवं संरक्षक शंभू प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री ने ढाका में शास्त्र वंदन अभियान का प्रारंभ करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के शास्त्र गीता एवं रामायण हमें अपने कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। दुर्भाग्य है कि हम 20000 का टीवी तो घर लाते हैं, लेकिन दो सौ की गीता व रामायण घर पर नहीं है। जिले के सभी परिवार में एक शास्त्र सुनिश्चित हो, इसके लिए मंच के कार्यकर्ता शास्त्र वंदन अभियान के माध्यम से प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में राज नारायण तिवारी, बैधनाथ ठाकुर, मुरारी शरण पांडे, राम मनोहर, दिनेश कुमार, शंभू प्रसाद जायसवाल, राजेश्वर प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

डुमरियाघाट के हुसैनी में अभियान आरंभ फोटो 09 एमटीएच 06
डुमरियाघाट, संस : केसरिया प्रखंड के हुसैनी में हिदू नव जागरण मंच द्वारा शुक्रवार को शास्त्र वंदन अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शास्त्र पूजन किया गया। मंच के मुख्य जिला कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सभी परिवार में एक शास्त्र उपलब्ध हो, इस उद्देश्य के लिए मंच शास्त्र वंदन अभियान पूरे जिला में चलाया जा रहा है। किसी भी युग में शास्त्र हमारे ज्ञान संव‌र्द्धन एवं संस्कार निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर केसरिया मंगल समिति का गठन किया गया। प्रखंड प्रधान गणेश पांडे एवं प्रखंड कार्यकारी शशि कुमार पांडे को नियुक्त किया गया। संदीप कुमार सह कार्यकारी एवं भोला पांडे, आनंद ठाकुर को संयोजक बनाया गया। वही शुभास शाह, राजेश्वर प्रसाद, ब्रजेश श्रीवास्तव, नितेश उपाध्याय को संरक्षक बनाया गया। जिला संरक्षक शंभू प्रसाद ने बताया की बगैर ज्ञान के मनुष्य पशु के समान है। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला संरक्षक सचिदानन्द चौबे, जगमोहन प्रसाद, दीपक पांडेय, सोनू साहू समेत अन्य मौजूद थे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार