अधिक से अधिक से मतदान को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

बिहारशरीफ। प्रखंड प्रशासन आगामी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर-शोर से जुटा हुआ है। लोगों को आकर्षित करने के लिए लगातार तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। युवाओं को विशेष रूप से जागरुक करने के लिए संकल्प दिलाए जा रहे हैं। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां वोट हमारा अधिकार, वोट फॉर बेटर बिहार के लिए करें वोट सहित अन्य स्लोगन लिख कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार व सीओ चंद्रशेखर कुमार की देखरेख तथा स्वीप आइकॉन आशुतोष मानव की मौजूदगी में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रंगोली बनाने के लिए अर्पणा कुमारी, शिवानी गौतम, आंचल राज एवं नेहा कोमल को सम्मानित किया गया। बीडीओ धर्मवीर कुमार ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व, अधिकार व वोट देने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने मतदान के दिन पहले मतदान, फिर घर का काम करने की अपील की। मतदान के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क का प्रयोग अवश्य करने की सलाह दी गई। कहा, लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिले हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है। इसका जरूर इस्तेमाल करें। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंद्रकांती कुमारी, प्रखंड समन्वयक विद्या भूषण, मिताली राज, प्रियंका समेत दर्जनों सेविक-सहायिका व स्कूली बच्चों ने भागीदारी निभाई।

सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने का निर्देश यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार