आपसी रंजिश में गोली मार कर युवक की हत्या

- घटना रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव की

- मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
----------------
संवाद सूत्र, रोह : थाना क्षेत्र के महकार गांव के मुसहरी टोला में शनिवार की शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सुनील यादव उर्फ गोंगा उसी गांव के स्व. सहदेव यादव का पुत्र था। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेकिन आपसी रंजिश और वर्चस्व की बात सामने आ रही है। घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोश हैं।
बताया जाता है कि सुनील गांव से पश्चिम दिशा में भैस चरा रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसे दो गोली मारी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। फायरिग की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि सुनील मरा पड़ा है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। लोगों में काफी आक्रोश था। इसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, पकरीबरावां इंस्पेक्टर संजीव कुमार और रोह थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव नहीं उठने दिया। आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के अनुसार गांव में दो गुटों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके पूर्व भी गांव में मारपीट और गोलीबारी हुई है। 3 अगस्त को नारायण यादव व उनकी भतीजी प्रमिला देवी को गोली मारी गई थी। जिससे दोनों जख्मी हो गए थे। वहीं 7 अगस्त को मुसाफिर यादव की जमकर पिटाई की गई। बाद में 17 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। बहरहाल, पूरे मामले पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा है।
इसलामपुर के प्राइवेट स्कूल संचालक करेंगे वोट बहिष्कार यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार