चुनाव कार्य में शामिल नहीं होंगे भाजपा कार्यकर्ता

मधेपुरा। भाजपा के जिला इकाई कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। विधानसभा चुनाव में मधेपुरा जिला के चारों विधानसभा सीटों में एक पर भी भाजपा पार्टी के उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को ले कार्यकर्ताओं ने गुस्सा प्रकट किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि गठबंधन के शुरूआत समय से ही भाजपा के जिला इकाई के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से गठबंधन का साथ निभाते आ रहे हैं। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी गठबंधन के द्वारा जिले में भाजपा संगठन से एक भी उम्मीदवार नहीं बनाए जाना निदनीय है। कार्यकताओं के साथ हुई नाइसंसापी को ले आपसी सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के पहल के बिना चुनाव में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं के द्वारा लिए गए इस निर्णय को प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को इसकी सूचना दी गई है। बैठक में पूर्व प्रत्याशी डॉ. विजय कुमार विमल, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, अनिल कुमार यादव, अरविद अकेला, साकार यादव, जिला महामंत्री वीरेंद्र चौधरी, जटाशंकर कुमार, मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजन रवि, अशोक मेहता, मंटू यादव, दीपक यादव, मंटू यादव, रीता राय, विनोद सरदार, अंकेश गोप, संजय सिंह, हरित कृष्ण, चंदन चौधरी, दीपक कुमार, अनमोल सहित संगठन के जिला उपाध्यक्ष , महामंत्री, विभिन्न मोर्चा के जलिाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
नदी में गिरा मक्के से लदा ट्रैक्टर यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार