नदी में गिरा मक्के से लदा ट्रैक्टर

मधेपुरा। रतवारा सहायक थाना क्षेत्र के घाट के पास मक्का लदा एक ट्रैक्टर नदी में पलट गया। इससे किसान को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर मौजूद मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना, पंसस प्रतिनिधि मनकेश्वर सिंह, स्थानीय ग्रामीण शालिग्राम मंडल, विजय मंडल, हृदय मंडल, चंद्रदेव मंडल, भुजदेव मंडल, भोला मंडल आदि ने बताया कि दयानंद मंडल अपने मकई को ट्रैक्टर से लेकर बेचने के लिए जा रहा था। लेकिन अस्सी बीघा गांव के पास नदी किनारे से जर्जर सड़क पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर नदी में पलट गया। इससे किसान का अधिकांश मकई का बोरी नदी के काफी गहराई में चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटा बाद ट्रैक्टर और ट्रेलर को किसी प्रकार निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान का आधा से अधिक मकई भरा बोरी नदी में चले जाने से बर्बाद हो गया है। बताया गया कि किसान के पास मात्र 40 क्विंटल के करीब मकई उपज हुआ था। जिसे दुर्गा पूजा को लेकर और महाजन को बकाया रकम देने के लिए बेचने जा रहा था। लेकिन जर्जर सड़क रहने के कारण ट्रैक्टर पलट गया।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार