ऑनलाइन जुनियर शतरंज प्रतियोगिता में भरत मंत्री बने चैंपियन

संवाद सूत्र, किशनगंज : जिला शतरंज संघ द्वारा जूनियर शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक निश्शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम को आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन प्रतिभागी शामिल हुए। संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि सोनार पट्टी निवासी भरत मंत्री चैंपियन बने। इस प्रतियोगिता के अगले स्थानों पर क्रमश: पलचीन जैन, रित्विक मजूमदार, रिया गुप्ता, प्राची सिंह, रोहित गुप्ता, सार्थक ओझेया, आयुष कुमार, प्रतीक बिहानी, दिव्या कर्मकार, अभिरूप दास, धान्वी कर्मकार, पवित्रा जैन, ईशा कर्मकार, अनुज सिंह, रूशील झा, प्राची बिहानी, पूर्वासा दास, आयन बर्मन, देवांशु बिहानी, इशिता कुंडू व अन्य ने जगह बनाई।

शराब तस्कर को छोड़ने के लिए उत्पाद सिपाही ने की डील यह भी पढ़ें
शतरंज प्रतियोगिता में पहली बार चैंपियन बनने पर भरत मंत्री संघ के संरक्षक सह पूर्व नप अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन के निवास पर पहुंचे द्य जहां पूर्व नप अध्यक्ष व वर्तमान नप उपाध्यक्ष सह संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आची देवी जैन ने भरत मंत्री को शुभकामनाएं दी। पूर्व नप अध्यक्ष ने कहा कि मनुष्य के दिमाग को विकसित करने हेतु यह एक शतरंज एक बेहतरीन खेल है। विगत 25 वर्षों से संघ द्वारा जिले में इस खेल को बढ़ावा देते आ रहा है। जिसका परिणाम है कि आए दिनों नए नए खिलाड़ी इस खेल में अपनी-अपनी उत्कृष्टता को सिद्ध करने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। भरत की सफलता पर संघ के संरक्षक आशिक अहमद सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने बधाई दी तथा शेष खिलाड़ियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार