भोजपुर में महिला मतदाता 9,29,835 तो पुरुष वोटर 11,25,328

भोजपुर। भोजपुर में एक वर्ष में 13,181 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इस तरह जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 20 लाख, 55 हजार, 163 पहुंच गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख, 25 हजार, 328 है, तो महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख, 29 हजार, 835 है। जिले भर में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 153 है।

बता दें कि एक वर्ष की अवधि में जिले भर में पुरुष मतदाता 5,672 तो महिला मतदाता 8,114 बढ़ी हैं। एक वर्ष की अवधि में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में ज्यादा बढ़ी है।

बता दें कि जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 951, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 27 हजार 870 और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 85 है।
इसी तरह बड़हरा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 151, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 243, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 7, आरा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 76 हजार 201, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 165, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 18, अगिआंव विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 149, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 496, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 5, तरारी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 859, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 876, थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 12, जगदीशपुर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 159, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 188 तथा थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 16 है। इसी तरह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 835 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 997 है। इस विधानसभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 10 है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार