सर्फ फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, विरोध में सड़क जाम

बिहारशरीफ। थानाक्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग स्थित सिथौरा के समीप रविवार को सर्फ फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक दुहय सुहय गांव निवासी दोगी राजवंशी का 45 वर्षीय पुत्र आनंदी राजवंशी है। बताया जाता है कि वह सर्फ फैक्ट्री में दैनिक वेतन भोगी मजदूर था और रविवार को वह मेटेरियल मिक्सचर मशीन का मोटर चलाने का काम कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मजदूर के साथियों ने शव को फैक्ट्री के सामने रखकर राजगीर-गिरियक सड़क मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सर्फ फैक्ट्री में काम के दौरान जिस तरह से करंट की चपेट आकर मजदूर आनंदी राजवंशी की मौत हुई है। उससे साफ तौर पर फैक्ट्री संचालक की लापरवाही झलकती है। जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हॉट सीट नालंदा में जदयू की बैठक भी रही हॉट यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार