शतरंज प्रतियोगिता में अक्षिता बनी विजेता, अर्पिता उपविजेता

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन : रोहतास। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित प्रथम ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए डेहरी की अक्षिता कुमारी व अर्पिता कुमारी ने महिला वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर मंडल का नाम रोशन किया है। सात चक्रों तक चली बाजी में अक्षिता ने 5.5 अंक व अर्पिता ने पांच अंक अर्जित कर महिला वर्ग में क्रमश: विजेता व उपविजेता का खिताब हासिल किया।

बताते चलें कि अर्पिता पिछले वर्ष भी पूर्व मध्य रेल द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में महिला वर्ग की विजेता रह चुकी है।
केआरपी के निधन से शिक्षा सेवकों में शोक की लहर यह भी पढ़ें
स्थानीय पूर्वी मोहन बीघा निवासी 10 वर्षीय अक्षिता व आठ वर्षीय अर्पिता कुमारी डीडीयू मंडल में वरीय गार्ड के पद पर कार्यरत शतरंज खिलाड़ी अमरंजय कुमार दुबे की पुत्री हैं। इस प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय व सभी पांचो मंडल एवं उत्पादन इकाई के अधिकारी, कर्मचारी तथा उनकी पत्नी व बच्चे ले रहे थे। इस प्रतियोगिता में कुल 59 खिलाड़ीयो ने भाग लिया था।
तीन ग्रुप में आयोजित प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन हरनौत रेल कारखाना से भाग ले रहे कृष्णकांत व अंडर 15 आयु वर्ग के विजेता मुख्यालय हाजीपुर से भाग ले रहे अगस्त्य आयुष्मान रहे। अक्षिता व अर्पिता की जीत पर डीडीयू मंडल के क्रीड़ा पदाधिकारी मो. इकबाल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित प्रथम ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीजीएम नीरज अग्रवाल ने किया, जबकि महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सह सीएसटीइ सत्येंद्र कुमार ने किया। निर्णायक वरीय गार्ड अमरंजय कुमार दुबे थे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार