संगम विहार में शक्ति प्रदर्शन मामले में सात गिरफ्तार

बेगूसराय। सिघौल पुलिस ने सोमवार को ओपी क्षेत्र के संगम विहार में भू-माफिया के संरक्षण में शक्ति प्रदर्शन, मारपीट व जबरन घर में तोड़फोड़ मामले में सुशील नगर निवासी सुशील पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 474/20 दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में बेगूसराय निवासी कन्हैया सिंह, उनके पुत्र कुंदन कुमार, सुशील नगर निवासी सुशील पासवान, मोकामा निवासी मुकेश सिंह उर्फ कारू, रामदीरी निवासी मनीष कुमार, हर्रख निवासी गौरव कुमार व बंटी सिंह को नामजद किया गया था।

सिमरिया कार्तिक कल्पवास मेला पर लगा ग्रहण यह भी पढ़ें
बताते चलें कि बीते 18 सितंबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी परशुराम सिंह ने संगम विहार स्थित अपने घर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा धावा बोल कर पांच लाख रंगदारी नहीं दिए जाने पर मारपीट व तोड़फोड़ किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त घटनाक्रम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। फुटेज में बाइक सवार बदमाशों के पहुंचने व मामले में मुख्य आरोपित द्वारा हथियारबंद गुर्गो को नेतृत्व करने संबंधी साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया था। जिसके आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। ओपीध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों पर दबिश बनाया जाएगा।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार