रंगोली व दीवार लेखन के जरिए जागरूक कर रहीं आगंनबाड़ी कर्मी

संवाद सूत्र, किशनगंज : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के माध्यम से किशनगंज, कोचाधामन, दिघलबैंक व बहादुरगंज प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया गया।

कोचाधामन में महिला पर्यवेक्षिका की उपस्थिति में आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के द्वारा केंद्रर पर बैठक कर मतदाताओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान आकर्षक रंगोली, दीवार लेखन के माध्यम से मताधिकार के महत्व का संदेश दिया गया। रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में मताधिकार का महत्व समझाते हुए सेविकाओं और सहायिकाओं ने स्थानीय निवासियों से शत प्रतिशत मत प्रयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न स्लोगन वाले आकर्षक मेहंदी के माध्यम से मताधिकार प्रयोग का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, बहादुरगंज व दिघलबैंक प्रखंड परियोजना के द्वारा रैली निकाल कर मताधिकार हेतु संदेश दिया गया। मतदाताओं को शपथ भी दिलवाया गया। जागरूकता रैली में सेविका और सहायिका ने विभिन्न स्लोगन बोलकर मतदाताओं को मतदान के अधिकार को समझाया तथा लोगो को प्रेरित किया। विशेषकर महिला मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु निश्चित रूप से वोट करने हेतु प्रेरित किया गया। आकर्षक रंगोली और उक्त मेहंदी कार्यक्रम से स्थानीय मतदाताओं में काफी उत्साह भी दिखा।
पुलिस की समकालीन अभियान में 25 गिरफ्तार यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार