राजद से इस्तीफा देते ही महेंद्र सिंह की आखों से छलक पड़े आंसू

बिहारशरीफ। राजद नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजद के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का है। महेंद्र सिंह यादव ने राजद के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रधान महासचिव को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि राजद में अब विचारधारा से ज्यादा लाभ-हानि की धारा चल रही है। इसमें वह खुद को उपयुक्त नहीं पा रहे हैं। महेंद्र सिंह यादव ने पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष के साथ ही दल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ इस्लामपुर और एकंगरसराय के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया। महेंद्र सिंह यादव बीते 30 वर्षो से राजद के लिए काम कर रहे थे। वे लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं। अपने इस्तीफे में महेंद्र सिंह यादव ने लिखा है कि उन्होंने अपनी उम्र का स्वर्णिम दौर राजद के साथ गुजारा लेकिन अब उन्हें अनुभव हो रहा है कि पार्टी में उनके जैसे ईमानदार और समर्पित लोगों की कोई कदर नहीं है। इस्तीफा देते वक्त महेंद्र सिंह यादव की पीड़ा आंखों से छलक पड़ी। कहा राजद अब लालू यादव वाली पार्टी नहीं रही। इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शहाबउद्दीन, पूर्व उप प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद, टुनटुन मुखिया, शंभू कुमार, मनीष कुमार, रितेश कुमार, नवाज शरीफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

दिव्यांगों ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार