नवजात शिशु चोरी कर भाग रही महिला को युवकों ने किया पुलिस के हवाले

शेखपुरा। शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के मिर्जापुर गांव से मंगलवार की सुबह एक महिला के द्वारा नवजात शिशु चोरी कर लिया गया। बच्चे की मां जब नींद से जागी तो बच्चे को खोजने लगी। खोजबीन करने के बाद सर्वा गांव के सुबह में दौड़ने वाले युवकों के सहयोग से महिला को 4 किलोमीटर दूरी पर पैदल जाते हुए पकड़ लिया गया। यहां सरिता देवी के बच्चे की चोरी की गई थी। सरिता अपनी मां के साथ अपने पिता के ननिहाल में रूकी थी। वह पटना जिले के घोसवरी थाना के बलावपर निवासी है। उसका मायका जमुई जिला के सिकंदरा थाना के कैयार गांव है। चोरी कर भाग रही महिला की पहचान जियनबीघा निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। सरिता देवी ने बताया कि वह कार्ट के काम से पटना अपनी मां और बच्चे के साथ गई थी। चोर महिला पटना जंक्शन से उसके साथ हो गई है और दोस्ती कर लिया। तरह-तरह का बहाना बनाते हुए उसके मिर्जापुर आ गई और यहां रात्रि में भोजन करने के बाद घर पर ही सो गई। सुबह में 3 बजे उसके बच्चे को उसने चुरा लिया और पैदल ही गांव से बाहर निकल गई। जब वह उठी तो बच्चा नहीं मिला। गांव वालों से खोजबीन करने पर महिला का पीछा किया गया। रोड पर सर्वा के युवकों ने 4 किलोमीटर दूरी पर पैदल जा रही महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना में महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसआई विनोद झा ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह से महिला का संबंध हो सकता है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। शेखपुरा सदर अस्पताल से नवजात शिशु चोरी में भी महिला की संलिप्पता की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार