निधन पर शोक

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत में वर्तमान पंच का आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से असाध्य रोग से ग्रसित थे। उनके निधन पर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीं प्रखंड सरपंच संघ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या छह के वर्तमान पंच 62 वर्षीय गरीब चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके पुत्र संजीत चौधरी व मंजीत चौधरी ने बताया कि उनके पिता काफी दिनों से एक असाध्य रोग से ग्रसित थे। निधन की सूचना पर प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश सहनी, मुखिया प्रकाश चंद्र यादव, सरपंच चितरंजन ठाकुर, पंसस प्रेमचंद्र मंडल, वकील शर्मा, रंजीत रजक, पप्पू मंडल, चंद्र किशोर पोद्दार, सुरेंद्र रजक, कुंदन शर्मा, निवास चौधरी सहित दर्जनों अन्य ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
चुनाव के लिए जुट रही भीड़ तो पूजा पर प्रतिबंध क्यों यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार