चुनाव के लिए जुट रही भीड़ तो पूजा पर प्रतिबंध क्यों

मधेपुरा। प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष इंदुशेखर सिंह के आवास पर बैठक हुई।

इस दौरान परिषद जिला उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष पिंटू यादव, प्रखंड मंत्री धीरज झा ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के संबंध में जारी दिशा-निर्देश एक प्रकार से पूजा को प्रतिबंधित करने की मनोवृत्ति को उजागर करता है। आज बिहार में हजारों की संख्या में लोग चुनावी कार्यक्रमों में इकट्ठे हो रहे हैं। बाजार, सड़कें सभी जगह भारी भीड़ है। परंतु बिहार के गृह सचिव को यह आत्मज्ञान कहां से आया कि कोरोना दुर्गा पूजा से ही फैल सकता है। शेष सभी भीड़-भाड़ वाली गतिविधियां कोरोना से रक्षा करेंगी। जब कोरोना अपने चरम पर था तो विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ता सहित अनेक संगठन लोगों के बीच भोजन, दूध, दवा, मास्क, आदि वितरित कर रहे थे। परंतु आज भगवती का भोग-प्रसाद तक की मनाही की जा रही है। पूजा मंडप में भजन बजाने से भी प्रशासन को कष्ट हो रहा है। सीधा क्यों नहीं कहते कि हिन्दू पर्व-उत्सव-पूजा ही बिहार सरकार-प्रशासन, विशेषकर गृह सचिव को नापसंद है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार