जदयू को छोड़ किसी ने नहीं जताया नारी शक्ति पर भरोसा

बक्सर : बक्सर के विभिन्न विधानसभा सीटों पर भले ही कभी महिला उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराकर नारी शक्ति की मर्यादा को बढ़ाया है लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू को छोड़ किसी पार्टी ने नारी शक्ति पर भरोसा नहीं जताया है। वैसे तो जिले के चारों विधानसभा सीट से पांच दर्जन उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। परंतु, महिला प्रत्याशी की बात करें तो जदयू को छोड़ किसी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है।

डुमरांव से जदयू की प्रत्याशी अंजुम आरा एकमात्र उम्मीदवार हैं, जो इस विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हालांकि, इसी विधानसभा से एक और महिला प्रत्याशी हैं, लेकिन वह किसी दल से नहीं बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। इस तरह देखा जाए तो जिले की चारों विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे कुल 60 प्रत्याशियों के बीच केवल दो महिला प्रत्याशी ही नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बक्सर, राजपुर एवं ब्रह्मापुर विधानसभा से किसी महिला को यह मौका नहीं मिला है। चुनाव के मुख्य प्रतिद्वन्द्वी घटक एनडीए और महागठबंधन दोनों ने एक तरह से महिलाओं से किनारा कर लिया है। आश्चर्य की बात यह कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी डुमरांव की अंशु कुमारी के अलावा कोई महिला उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी नहीं प्रस्तुत की है।
अतीत की यादें- तब के प्रचार में गांव-गिरांव के टोन दिखत रहे : गोव‌र्द्धन सिंह यह भी पढ़ें
ब्रह्मापुर, राजपुर और बक्सर में महिलाएं कर चुकी हैं जीत दर्ज
कोरोना काल में हो रहे इस बार के विधानसभा चुनाव में भले ही महिला प्रत्याशियों की भागीदारी नहीं के बराबर है। लेकिन, अतीत के आइने में देखें तो बक्सर, राजपुर एवं बक्सर इन तीनों विधानसभा में महिलाओं ने पार्टी का झंडा बुलंद किया है। इन विधानसभा में जीत दर्ज कर महिलाएं नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इनमें बक्सर से प्रो.डॉ.सुखदा पांडेय एवं मंजू प्रकाश, ब्रह्मापुर से दिलमणि देवी तथा राजपुर से श्यामप्यारी देवी के नाम शामिल हैं।
..तो क्या राजनीति से होने लगा महिलाओं का मोहभंग
क्षेत्र का दर्द- 42 वर्षों तक ब्रह्मापुर प्रखंड के मतदाता चुनते रहे दो विधायक यह भी पढ़ें
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे 60 उम्मीदवारों में केवल दो महिला उम्मीदवारों की भागीदारी जिसमें एक प्रत्याशी निर्दलीय ही हैं, ने इस बार के चुनाव और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रश्न उठ रहा है कि क्या राजनीति से महिलाओं का मोहभंग होने लगा है या फिर उनकी उपेक्षा की जा रही है। सोचने वाली बात है कि आखिर क्या वजह है कि जदयू को छोड़ किसी भी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशियों पर विश्वास नहीं जताया है। विधानसभावार महिला वोटर
बक्सर - 135525
ब्रह्मापुर - 156896
डुमरांव - 167330
राजपुर - 153160 विधानसभावार उम्मीदवार
बक्सर - 14
ब्रह्मापुर - 14
डुमरांव - 18
राजपुर - 14
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार