हत्या के प्रयास के आरोपी हैं करोड़पति भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने बुधवार को नामांकन कर दिया है। उनके हलफनामे के अनुसार वे कई संगीन मामलों के आरोपी हैं। इनके खिलाफ न्यायालय में कई संगीन मामले विचाराधीन हैं। जिनमें हत्या के प्रयास, आपराधिक षडयंत्र सरीखे आरोप हैं। डॉ सुनील बैंक बैलेंस से भी मजबूत हैं। बीते पांच साल में इसमें बड़ा इजाफा भी हुआ है।

वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान उनके पास नगद 12 हजार 279 रुपए थे। जो इस बार बढ़कर नगद 13 लाख 07 हजार 048 रुपए हैं। वहीं वर्ष 2015 में विभिन्न बैंकों में डॉ. सुनील के खातों में 1 करोड़ 83 हजार 335 जमा थे। जबकि 2020 के 31 मार्च तक डॉ. सुनील के विभिन्न बैंकों के खाते में 1 करोड़ 97 लाख 50 हजार 289 रुपए जमा हैं। इस तरह पांच वर्षों में 96 लाख 66 हजार 954 रुपए का इजाफा हो गया है। वहीं विभिन्न कंपनियों में डॉ. सुनील ने वर्ष 2015 तक 21 लाख 51 हजार 240 रुपए का निवेश था। यह निवेश वर्ष 2020 में बढ़कर 73 लाख 12 हजार 250 रुपए पहुंच गया है। इस तरह निवेश में 51 लाख 61 हजार 010 रुपए का इजाफा हुआ है। वर्ष 2015 में डॉ. सुनील ने एलआइसी सहित बचत योजनाओं में 15 लाख निवेश किए थे। 2020 में पोस्ट आफिस में 45 हजार, पोस्ट आफिस में आरडी 60 हजार 225 तथा एलआइसी 10 लाख का बताया है।
पांचवें दिन 33 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आज आखिरी दिन यह भी पढ़ें
.............
पत्नी के पास नगदी में 17 लाख से अधिक का इजाफा
.......
डॉ. सुनील की पत्नी के पास 2015 में नगद 9478 रुपए थे। जबकि वर्ष 2020 में उनके पास नगद 17 लाख 83 हजार 764 रुपए हैं। वहीं विभिन्न बैंक खातों में वर्ष 2015 में 21 लाख 19 हजार 94 रुपए जमा थे। जबकि वर्ष 2020 में विभिन्न बैंकों में जमा रकम बढ़कर 79 लाख 97 हजार 587 रुपए हो गई है। इन्होंने विभिन्न कंपनियों में वर्ष 2015 में 2 लाख 69 हजार 700 का निवेश किया था। जबकि वर्ष 2020 में यह निवेश बढ़कर 3 लाख 41 हजार 155 रुपए हो गया है। इनके नाम वर्ष 2015 में 6 लाख की एलआइसी था। अब पोस्ट आफिस में डॉ. सुनील की पत्नी के नाम 4 लाख 50 हजार, आरडी पोस्ट आफिस में 60 हजार 225 रुपए जमा हैं।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार