बदले समीकरण के बीच चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे प्रत्याशी

भोजपुर। भोजपुर जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले कुल 98 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतर गए हैं और एक दूसरे प्रत्याशियों के विरुद्ध जीत का दावा करते हुए ताल ठोक रहे हैं। प्रत्याशी अब मतदाताओं के बीच तेजी से पहुंचने लगे हैं। कई विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प मुकाबले की संभावना है।

जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र से 11, बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 10, आरा विधानसभा क्षेत्र से 15, अगिआंव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से 10, तरारी विधानसभा क्षेत्र से 11, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से 18 तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सड़क दुर्घटना में दो घायल , अस्पताल में हंगामा यह भी पढ़ें
सात विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख, 55 हजार, 163 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख, 25 हजार, 328 है, तो महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख, 29 हजार, 835 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 153 है।
बता दें कि जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 951, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 27 हजार 870 और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 85 है। इसी तरह बड़हरा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 151, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 243, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 7, आरा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 76 हजार 201, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 165, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 18, अगिआंव विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 149, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 496, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 5, तरारी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 859, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 876, थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 12, जगदीशपुर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 159, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 188 तथा थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 16 है। इसी तरह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 835 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 997 है। इस विधानसभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 10 है।
इस बार 2020 में सभी सातों विधानसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है। समीकरण भी बदला हुआ है।
पटना-सारण का वांटेड शंभू गिरफ्तार यह भी पढ़ें
वर्ष 2015 में विधानसभा का चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा, लोजपा और रालोसपा का गठबंधन था। वहीं राजद-जदयू के साथ कांग्रेस का महागठबंधन बना था। तब 2015 के चुनाव में भोजपुर जिला के सभी सात सीटों में भाजपा गठबंधन का खाता तक नहीं खुला था। राजद-जदयू के झोले में छह सीटें गई थी। भाकपा माले को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। मगर आज परिस्थितियां बदली हुई है।अभी राजद के पास आरा में मो. नवाज आलम, बड़हरा में सरोज यादव, संदेश में अरुण यादव, जगदीशपुर में रामविशुन सिंह लोहिया और शाहपुर में राहुल तिवारी विधायक है। वहीं जदयू में अगिआंव से प्रभुनाथ राम और भाकपा माले के तरारी में सुदामा प्रसाद विधायक हैं।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार