चुनाव को लेकर चलाया गया वाहन चेकिग अभियान

शेखपुरा। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर कई स्थानों पर पुलिस तथा अ‌र्द्ध असैनिक बलों को तैनात करके वाहनों की जांच की गई। इसमें चुनाव ड्यूटी को आये सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए। पुलिस की महिला अधिकारियों ने भी इस अभियान में अपनी भागीदारी दी। इस चेकिग अभियान में कार,टैक्सी सहित अन्य तरह की सार्वजनिक और निजी वाहनों की भी जांच की गई। इसमें बाइक तथा कारों की डिक्की की जांच के साथ यात्रियों के बैग की भी तलाशी ली गई। समाचार लिखे जाने तक समूचे जिले में कोई आपत्तिजनक समान या मोटी नकदी नहीं मिली है।

एक ही सर्टिफिकेट पर काम कर रहे दो शिक्षक यह भी पढ़ें
जिला मुख्यालय शेखपुरा के सभी प्रवेश मार्गों पर पर भी शुक्रवार को यह चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें मास्क तथा हेलमेट के साथ वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई। डीपीआरओ ने बताया 325 वाहनों की जांच की गई है। सबसे अधिक 114 वाहनों की जांच शेखोपुरसराय में की गई। इसमें 15 कार तथा 180 बाइक की जांच की गई। इस तरह की जांच पूरे चुनाव तक चलाई जायेगी। इसके लिए समूचे जिले में 17 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाया गया है। जिला के सभी इंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस तैनात करके इसी तरह की जांच की जा रही है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार