महिलाओं की समस्याएं दूर हुए बिना नहीं होगा सशक्तीकरण

आरा। महिला कृषक दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चाइल्ड लाईन, भोजपुर की डायरेक्टर व दिशा एक प्रयास की सचिव डॉ. सुनीता सिंह ने कहा कि आज भी हम दहेज, बाल विवाह, कुपोषण जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इन समस्याओं को जब तक हम दूर नहीं करेंगे, तब तक हमारा सशक्तीकरण नहीं होगा। केंद्र के प्रमुख डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा यह कार्यक्रम इसलिए किया गया है कि महिलाएं अपनी बात खुलकर सबके सामने रखें और हमें उनके विचारों को और उनकी चुनौतियों को जानने का मौका मिले और इसके लिए कई समूहों में डिबेट एवं परिचर्चा भी रखी गई है जिसमें विजेता महिला को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जीविका की मैनेजर स्नेहा शीतल ने कहा के आज महिलाएं धीरे-धीरे पहले से ज्यादा निर्णायक भूमिकाओं में आ रही हैं और उनके निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी इसमें और इनको सशक्त होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सुप्रिया वर्मा ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में भी महिला सशक्तीकरण बहुत तेजी से हो रहा है और शुरू से ही इनकी भूमिका बहुत जबरदस्त रही है।

बदले समीकरण के बीच चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे प्रत्याशी यह भी पढ़ें
जीविका की विशेषज्ञ पूजा गुप्ता ने कहा की जीविका के माध्यम से एवं अन्य माध्यमों से महिलाएं आज पोषण के प्रति जागरूक हुई हैं। मशरूम उत्पादक महिला कृषक विभा जी ने कहा के हम लोग चाहते हैं कि समूह में कार्यक्रमों को करें आगे बढ़े, लेकिन कई बार हमारे पास पैसे कम होने के कारण हम जिस रफ्तार में आगे बढ़ना चाहते हैं, हम नहीं बढ़ पाते हैं। विभा देवी, सीमा देवी, मुन्नी देवी, कविता देवी, दुर्गावती देवी, तेतरी देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, कंचन देवी, राज किशोरी देवी, शकुंतला देवी, बिदु देवी, बबीता देवी, कुमकुम देवी, लक्ष्मीना देवी आदि सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार के अतिरिक्त पौधा उपहार के स्वरुप प्रदान किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुप्रिया वर्मा ने किया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार