बक्सर में सियासी वजूद को मजबूत करने की जंग लड़ रही कांग्रेस

बक्सर : पिछले दो दशक से लगातार बक्सर में बीजेपी जीत दर्ज करती रही थी। इसका सबसे प्रमुख कारण था सवर्ण मतों पर उसकी मजबूत पकड़। बावजूद इसके 2015 के चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सारी ताकत झोंकते हुए बीजेपी के हाथ से उसकी सीट छीन लेने में कामयाब रही। इस बीच चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है सभी राजनीतिक दल अपना किला मजबूत करने में जी जान से लगे हैं। एकतरफ भारतीय जनता पार्टी अपने हाथों से छीन चुकी सीट को दुबारा पाने के प्रयास में लगी है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने सियासी वजूद को मजबूत करने की जंग लड़ रही है।


बक्सर विधान सभा की सीट अपने आप में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, जहां से पूरे जिले का नेतृत्व तय होता है। 1951 से लेकर अब तक के इतिहास को पलट कर देखें तो इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जा सकता है। अब तक हुए कुल 15 विधान सभा चुनाव और एक मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस ने अपने खाते में नौ बार चुनावी जीत दर्ज कराई है। और अब उसकी दसवीं जीत पर नजर लगी है। इस बीच 1951 से 1985 तक कांग्रेस ने लगातार बक्सर सीट से चुनाव जीता है। बीच में एकबार 1967 में उसे शिकस्त का मुंह जरूर देखना पड़ा था। जबकि 1990 के बाद 2015 में पहला मौका था जब कांग्रेस की झोली में एकबार फिर विरासत की जीत नसीब हुई थी। इसका श्रेय सदर सीट के वर्तमान विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को पूरी तरह जाता है।
सवर्ण वोटरों का दबदबा
इस विधान सभा सीट पर सवर्ण वोटरों का शुरू से दबदबा कायम रहा है। यह वो खास कारण है कि हर बार राजनीतिक दलों की इस सीट पर विशेष नजर लगी रहती है। सवर्णों पर मजबूत पकड़ को ही आधार बनाकर बीजेपी इस सीट से लगातार दो बार विजेता रही है। पर, 2015 के चुनाव में बीजेपी का समीकरण ही उसको धोखा दे गया, और कांग्रेस ने उसी को हथियार बनाते हुए 2015 के चुनाव में बीजेपी को पटकनी दे दी।
ससुराल में लड़ रहे चुनाव, दहेज में मांग रहे वोट यह भी पढ़ें
पिछले चुनाव में 10 हजार मतों का रहा था अंतर
बक्सर सदर सीट से कुल 281000 के करीब मतदाता हैं जो प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करते हैं। इनमें 1.50 लाख के करीब पुरूष तथा 1.31 लाख के लगभग महिला मतदाता शामिल हैं। 2015 के चुनाव में सवर्ण वोटरों को काटने के लिए ही इस सीट से कांग्रेस ने संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को उतारा था। पिछले चुनाव में मुन्ना तिवारी को 66527 तथा भाजपा के प्रदीप दूबे को 56346 मत प्राप्त हुए थे। बक्सर सदर सीट का इतिहास
साल ---- विजेता प्रत्याशी----------पार्टी------ प्राप्त मत
1951 --- लक्ष्मीकांत तिवारी ------ कांग्रेस -------4995
1957 --- शिवप्रसाद सिंह ------ कांग्रेस ------14715
1962 --- जगनारायण त्रिवेदी ------ कांग्रेस ----- 21408
1967 ---- पी चटर्जी ------- एसएसपी ----- 26283
1969 --- जगनारायण त्रिवेदी ------ कांग्रेस -----19848
1972 --- जगनारायण त्रिवेदी ------ कांग्रेस -----28424
1977 --- जगनारायण त्रिवेदी ------ कांग्रेस ----- 21412
1980 --- जगनारायण त्रिवेदी ----- कांग्रेस आइ्र ---24166
1985 --- श्रीकांत पाठक ------- कांग्रेस -----19785
1990 ---- मंजू प्रकाश -------- सीपीएम ---- 19522
1995 ---- मंजू प्रकाश -------- सीपीएम ----- 41757
2000 ---- प्रो. सुखदा पांडे ------- बीजेपी ----- 27151
2005 ---- प्रो. सुखदा पांडे ------- बीजेपी ----- 33245
2005 ---- हृदय नारायण सिंह ----- बीएसपी ---- 46192
2010 ---- प्रो. सुखदा पांडे ------- बीजेपी ------48062
2015 ---- संजय कुमार तिवारी ---- कांग्रेस ------ 66527
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार