धान काटने जा रहे कामगारों की पिटाई, तीन घायल

बेगूसराय। छौड़ाही ओपी क्षेत्र के अमारी डीह गांव में शुक्रवार को धान काटने जा रहे कामगारों पर जानलेवा हमला कर एक ही परिवार के तीन कामगार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज बेगूसराय स्थित अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में अमारीडीह निवासी भवानी महतो की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि वह अपने पुत्री, पति आदि के साथ खेत मालिक के कहने पर धान काटने खेत जा रहे थे। तभी नोनिया टोला के समीप पहले से घात लगाकर बैठे अमारी निवासी परमेश्वर महतो एवं उनके साथ एक अन्य व्यक्ति ने अचानक गाली गलौज देते हुए लाठी, डंडे एवं लोहे के रॉड से प्रहार करना शुरू कर दिया। लोहे के रॉड के प्रहार से भवानी महतो गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए और गिर गए। बचाने के क्रम में उनकी पत्नी एवं पुत्री के साथ अन्य स्वजनों को भी हमलावरों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण बीच-बचाव कर घायलों की जान बचाई। वहीं गंभीर रूप से तीन घायलों को तुरंत पीएचसी छौड़़ाही में भर्ती कराया। चोटिल कामगारों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। कामगारों की पिटाई के बाद से अमारी गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
खेतों में जलजमाव से रबी फसल पर लगा ग्रहण यह भी पढ़ें
इस संबंध में छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घायलों का इलाज बेगूसराय में चल रहा है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार