रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

आरा। भोजपुर में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई स्तरों पर अभियान चला रहा है। रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम शुरू कर दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित कई सरकारी संस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया गया। सदर अस्पताल, सिविल सर्जन आवास के बाहर तथा रमना मैदान में रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वयंसेवकों के द्वारा भी गांव-गांव में पहुंच कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र क्या है एवं लोकतंत्र की परिभाषा क्या है? इसे मतदाताओं को समझाया जा रहा है। गांव-गांव में लोगों को पंपलेट बांटे जा रहे हैं एवं उन्हें बताया जा रहा है कि भोजपुर में 28 अक्टूबर को मतदान है। आप अपने नजदीकी बूथ पर अवश्य जाएं और अपना मतदान करें। देश हित में सहयोग करें। ग्रामीणों से करीब दो-तीन घंटे तक मतदान को लेकर चर्चा की जा रही है और उन्हें बूथ तक जाने का आग्रह किया जा रहा है। मतदाताओं को मास्क, सोशल डिस्टेंसिग एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मतदान करने की अपील की जा रही है। लोकतंत्र की परिभाषा को समझाते हुए कहते हैं कि लोकतंत्र एक ऐसा तंत्र है, जिसमें सभी आम जनता अपने मत से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनते हैं एवं उन्हें सत्ता दिलाते हैं।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार