शांति व सद्भाव के बीच नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा

संवाद सूत्र, डेहरी ऑनसोन : शारदीय नवरात्र को लेकर शनिवार को झारखंडी मंदिर के समीप सोन नदी के पावन तट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश में जल भर कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष भरत चौधरी के नेतृत्व में जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

नवरात्र के पहले दिन या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के साथ मां शैलपुत्री की पूजा आरंभ हुई। इसको लेकर अनुमंडल क्षेत्र के अधिकतर मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर मां दुर्गा की आराधना की। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों व मंदिरों समेत बारह पत्थर दुर्गा मंदिर, पूजा समिति के अध्यक्ष विनय गुप्ता, पाली रोड स्थित बंगाली आश्रम, रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर, डेहरी स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर समेत अन्य जगहों पर कलश स्थापना कर पूजन आरंभ किया गया। वही तारबंगला चौक के समीप दुर्गा मंदिर छात्र नवयुवक संघ समिति के रौशन सिंह यादव के नेतृत्व में कलश यात्रा निकली। इसके अलावा बीएमपी दो पुलिस लाइन, दुर्गा मंदिर न्यू डिलीयां, रामा रानी के समीप दुर्गा मंदिर, समाज सुरक्षा समिति नगर परिषद कैंपस स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कर दुर्गा मां का पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।
नेता जी कहिन : .. जा तोहार वोट ना चाही यह भी पढ़ें
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जलभरी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह पर पूरी तैयारी की गई है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार