कलश स्थापन के साथ ही नवरात्र पूजा शुरू

बेगूसराय। अधिक मास आश्विन के शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि शनिवार को जिला के लगभग ढाई सौ से अधिक पंडालों में वैदिक रीति से कलश स्थापन कर नवरात्र पूजनोत्सव आरंभ हो गया है। इसको लेकर अल सुबह से ही पुजारी व व्रती गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर पहुंचे और कलश स्थापन की व्यवस्था में लग गए। दोपहर तक अधिकांश मंडपों में पंडितों के निर्देशन में व्रती ने कलश स्थापन किया। तत्पश्चात आमजनों के द्वारा भी मंडप में सप्तशती पाठ आरंभ किया गया। शनिवार को दिनभर सभी मंडपों में मां दुर्गे के मंत्रों से गूंजायमान होता रहा। प्रथम दिन माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। सर्वाधिक भीड़ बूढ़ी दुर्गा मंडप, कर्पूरी स्थान, नगर निगम चौक, लहेरी धर्मशाला, विष्णुपुर पुरानी दुर्गा स्थान, किरण दुर्गा स्थान, नवयुवक दुर्गा मंडप, सार्वजनिक दुर्गा मंडप, लोहिया नगर एवं रिफाइनरी टाउनशिप स्थित दुर्गा मंडप में दिखी।

मटिहानी में दो, बेगूसराय व बखरी में एक-एक प्रत्याशी का नामांकन रद यह भी पढ़ें

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार