दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी की हुई पूजा, मंदिरों में भीड़

कैमूर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। दूसरे दिन भी घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना हुई। घरों में लोगों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। वहीं मां मुंडेश्वरी धाम में भी लोगों ने जाकर पूजा पाठ किया। इस दौरान मां मुंडेश्वरी का आर्शीवाद लेने के लिए प्रत्याशी भी पहुंच रहे हैं। रविवार को मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि देखी गई। मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी। श्रद्धालु लाइन में खड़ा रहने के दौरान मां मुंडेश्वरी की जय, सच्चे दरबार की जय आदि का जयकारा लगा रहे थे। उधर भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में बनाए गए पंडालों में भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है। लेकिन चुनावी शोर में इस बार देवी गीतों की गूंज नहीं सुनाई दे रही है। चारों तरफ प्रचार के लिए बजाए जा रहे लाउडस्पीकर से पंडालों में हो रहे मंत्रोच्चारण की आवाज तक सुनाई नहीं दे रही। इसके चलते इस बार श्रद्धालुओं में काफी निराशा है। बता दें कि सोमवार को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी की पूजा होगी। मां चंद्रघंटा को परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है। मां चंद्रघंटा की पूजा और उपासना से साहस और निडरता में वृद्धि होती है। हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने सौम्यता और विनम्रता में भी वृद्धि होती है। विधि पूर्वक पूजा करने से मां अपने भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करती हैं।


मां चंद्रघंटा की पूजा करने से रोग से भी मुक्ति मिलती है। 19 अक्टूबर 2020 को शुभ मुहूर्त में मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। उसके बाद पूजा तथा पाठ होगी। हर संध्या में मां की आरती होगी। वहीं नवरात्रि में कोई खास चहल पहल नहीं होने से लोग घरों में ही पूजा पाठ कर रहे है। भभुआ नगर के देवी जी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर के अलावा गांव में काली मां के मंदिरों में महिला तथा युवतियां जाकर पूजा पाठ कर रही है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार