अपनी गर्लफ्रेंड से करना चाहते हैं शादी तो उससे कभी ना कहना ये बातें, बिगड़ जाएगी बात

प्यार का रूप रंग नहीं होता है। कई बार गर्लफ्रेंड से शादी करने का मन बन जाता है। आपको लग रहा है कि भविष्य सुन्दर होगा, ख़ास होगा और सभी सपने पूरे होंगे। ऐसे में बस एक काम करना, कुछ ऐसी बातें जो अपनी गर्लफ्रेंड से कभी मत करना। दिल में आये तो दिल से निकाल देना लेकिन ज़बान पर मत लाना वरना रिश्ता टूटते देर नहीं लगेगी।

गर्लफ्रेंड से न कहें ये बातें
तुम्हारे दोस्त-यार बड़े फ़ालतू टाइप के हैं। ये ख़याल ही आपको पिटवाने के लिए काफ़ी है, बोल दिया तो शादी टूटी ही समझो। जिन दोस्तों के साथ वो इतने समय से मस्ती कर रही हैं उन्हें फ़ालतू समझ भी कैसे सकते हैं।
वहाँ की तो लड़कियाँ बस ऐसी ही होती है। आप कैसे डिसाइड करोगे कि कहाँ की लड़की कैसी होती है? वो जगह, वो स्कूल, वो कॉलेज, वो ऑफ़िस उस लड़की का कैरेक्टर या पर्सनैलिटी परिभाषित नहीं कर सकता है।
थोड़ी एक्सरसाइज़ कर लेनी चाहिए। क्यों भाई साहब, आप क्या ब्रैड पिट को पराजित करके आये हैं गुड लुक्स के मामले में? और मोहब्बत जिस से की थी, शादी भी तो उसी से कर रहे हैं, क्यों?
वो वाली फ्रेंड बहुत अच्छी है। अभी तो शादी हुई नहीं और अभी से महबूबा की सहेलियों या बहनों पर नज़र डाल दी? ये उसके प्यार में शंका पैदा कर देता है।
शादी के बाद भारतीय कपड़े पहनना। तो डेट पर जाने के लिए मिनी स्कर्ट और ड्रेसेस चाहिए थीं, लेकिन घर पर सूट-साड़ी में बहु चाहिए।

अन्य समाचार