डेंगू के मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये नुस्खे

बारिश का मौसम शुरू हो चुका हैं और इस मौसम में सबसे ज्यादा डर होता हैं मच्छरों से होने वाले डेंगू से। डेंगू के मच्छर गंदगी से फेलते हैं जैसे कि एक जगह जमा पानी में। डेंगू का इलाज सही वक्त पर करवाना बहुत ज्यादा आवश्यक हैं, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आज आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप डेंगू से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारें में.

नीम के तेल की सुगंध से मच्छर भाग जाते हैं। घर की हर खिडक़ी और दरवाजों पर नीम का तेल लगा दें। इस तेल का दीया जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं। इस तरह से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकेंगे।
तुलसी बहुत गुणकारी है। यह हर तरह की इंफैक्शन को दूर करने का काम करती है। रोजाना एक कप पानी में तुलसी की 4-5 पत्तियां उबाल कर पीएं। इससे मच्छरों के काटने से इंफैक्शन नहीं होती।
लहसून की खुश्बू से मच्छर घर में टिक नहीं पाते। लहसून के कली को खिडकियों और दरवाजों के पास रख दें। इससे फायदा होगा।
कमरों में कपूर जलाकर 20 मिनट के लिए दरवाजे,खिड़कियां बंद करके खुद बाहर आ जाएं। बाद में कमरा खोल लें। सारे मच्छर मर जाएंगे।
प्याज के छिलकों को पानी में डालकर 10-12 घंटे ऐसे ही रखें और बाद में दरवाजों के आस-पास इसका छिडक़ाव करें।

अन्य समाचार