दो पूर्व मंत्री पुत्रों समेत 20 प्रत्याशी मैदान में

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। वर्ष 2015 के करगहर विधान सभा चुनाव में कुल 18 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वर्ष 2020 में परि²श्य बदला हुआ है। इस बार 20 प्रत्याशी चुनावी दंगल में है। पिछले चुनाव से प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दो पूर्व मंत्रियों के पुत्र चुनाव मैदान में होने से मुकबाला दिलचस्प हो गया है। वर्ष 2015 के चुनाव में जदयू से टिकट कट जाने के बाद नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे रामधानी सिंह ने बागी होकर सपा से चुनाव लड़ा था। परंतु उन्हें जदयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह से पराजित होना पड़ा था। इस बार पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के छोटे पुत्र उदय प्रताप सरकारी नौकरी छोड़ कर चुनावी दंगल में बसपा प्रत्याशी के रुप में भाग्य आजमाईश कर रहे है। इसके अलावा कांग्रेस के जमाने में दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री गिरीश नारायण मिश्र के पुत्र संतोष मिश्र भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वहीं लोजपा से जिला प्रभारी राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरु सिंह व निवर्तमान विधायक वशिष्ठ सिंह के अलावा अन्य 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दिलचस्प मुकाबले में सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्स्वत दिख रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 के चुनाव में हार-जीत का फैसला 12907 मतों से हुआ था। दूसरे नंबर पर एनडीए से रालोसपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिंह रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले आलोक सिंह को 27454 मत मिले थे। 2020 करगरह विधान सभा के उम्मीदवार


वशिष्ठ सिंह: जदयू
संतोष मिश्रा: कांग्रेस उदय प्रताप सिंह: बहुजन समाज पार्टी कमला सिंह : निर्दलीय
रामाशंकर तिवारी: निर्दलीय
अभिकर्ताओं को मतगणना कार्य से कराया गया अवगत यह भी पढ़ें
सीमा कुमारी: जन अधिकारी पार्टी सौरभ तिवारी: भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी नारद सेठ: राष्ट्र सेवा दल
दीपक कुमार: निर्दलीय
परमहंस तिवारी: निर्दलीय विध्याचली देवी: भारतीय सबलोग पार्टी शकील अंसारी: संयुक्त विकास पार्टी
नीरज शुक्ला: निर्दलीय
रिकू कुमारी: निर्दलीय शैलेश कुमार: भारतीय आवाम पार्टी संजय चौबे: राष्ट्रीय जय हिद पार्टी
अरविद सिंह: निर्दलीय
लालधारी सिंह: निर्दलीय रवि पटेल: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार