छह करोड़ 36 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं विद्यासागर केसरी

अररिया। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने अनुमंडल के निर्वाची कार्यालय में दाखिल किए गए नामांकन के हलफनामे में बताया है कि वह कुल छह करोड़ 36 लाख 63 हजार 379 रुपये के चल अचल संपत्ति के मालिक है जिसमें उन्होंने दो करोड़ 37 लाख 68 हजार रुपये अपनी पत्नी के नाम से बताया है। वर्ष 2019-20 में उन्होंने अपनी आय पांच लाख 28 हजार 268 बताया है। आय का स्त्रोत उन्होंने विधानसभा से मिलने वाली पेंशन को दर्शाया है। साथ ही दिए गए हलफनामे में उन्होंने बताया है कि फारबिसगंज थाना में उन पर दो प्राथमिकी भी दर्ज है। जिसकी संख्या 143/13 एवं 659/14 है। न्यायालय में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एसीजेएम प्रथम अररिया के न्यायालय में 143/13 एवं एडीजे प्रथम के न्यायालय में 659/14 मामला लंबित है। उन्होंने बताया है कि अब तक उन पर किसी भी न्यायालय में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। साथ ही अपराध मामले की जानकारी राजनीतिक दल को भी उनके द्वारा दिया गया है। नगद रुपए के रूप में उनके पास 2 लाख 14 सौ रुपये एवं उनकी पत्नी के पास एक लाख 84 सौ रुपया है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा स्नातक वाणिज्य बताया है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार