आज का दैनिक राशिफल (20-10-2020)

मेष- आज के दिन भाग्य और कठोर मेहनत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। आप हर मुश्किल का सामना डट कर करने में पूरी तरह से सक्षम रहेंगे।सेहत की बात करें तो जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए और फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।पारिवारिक जीवन अशांति पूर्वक व्यतीत हो सकता है।

वृष- आज के दिन दूसरों पर अत्यधिक क्रोध की स्थिति परेशानी में डाल सकती है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ताल-मेल बनाकर चलें। हेल्थ में लापरवाही के चलते बीमारी का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर सचेत रहें। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, साथ ही परिवार का सहयोग आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला है।
मिथुन- आज के दिन ज्ञान को लेकर मन में अहंकार की भावना जागृत हो सकती है, अपने ज्ञान का बखान कर दूसरों के सामने खुद को छोटा साबित करेगा। सेहत में आंखों के रोगों के प्रति सचेत रहें। घर का तनाव परेशान कर सकता है जीवनसाथी के साथ भी मतभेद होने की भी आशंका है।
कर्क- आज के दिन शेयर मार्केट या बड़े निवेश करने से पहले सूझ-बूझ के साथ काम लें। यदि कई दिनों से आप बीमार चल रहें हैं तो इस ओर कोई लापरवाही न बरतें। परिवार के किसी भी सदस्य को ऐसी बात न कहें जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचे।
सिंह- आज का दिन प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए बहुत ही सकारात्मक है।स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो इंफेक्शन से संबंधित रोग परेशानी में डाल सकते हैं। ख़र्चों में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहें है, इसलिए थोड़ा नियंत्रण रखें। दोस्तों कि किसी बात पर आपके दिल को चोट पहुंच सकती है।
कन्या- आज के दिन आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलने वाली है। भविष्य की चिंता का एक रूप वर्तमान में परेशान कर सकता है। महिलाएं परिवार और समाज दोनों ही जगह अपनी अच्छी स्थिति बना पाएंगी। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार का सहारा लेना चाहिए। समाजिक तौर पर जीवनसाथी के मान मर्यादा में वृद्धि होगी।
तुला- आज के दिन आपका रुझान आध्यात्मिक कार्यों की तरफ होगा। नई नौकरी की तलाश हैं, तो अब यह तलाश अब ख़त्म होती दिख रही है। आपको अपने मनचाही जगह पर काम मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग आगामी परिक्षाओं की तैयारी करने पर फोकस करें। सेहत की बात करें तो जो लोग नियमित जिम आदि करते हैं उनको खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए, खासकर महिलाएं इस ओर ध्यान दें।
वृश्चिक- आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना बना रहें है तो उनको इंतजार करना पड़ सकता है। हेल्थ की बात करें तो बैक पेन जैसी समस्याएं परेशान करने वाली रहेगी इस ओर सचेत रहें। पारिवारिक वातावरण आनन्दित रहेगा।
धनु- आज के दिन जहां एक ओर सामाजिक मान मर्यादा में वृद्धि होगी, तो वहीं दूसरी ओर शत्रुओं को परास्त करने में भी सफल हो पाएंगे। सेहत कि बात करें तो स्किन से संबंधित कोई रोग हो सकता है। पारिवारिक विवाद की वजह से मन कुछ अशांत रहेगा, इसलिए सूझ-बूझ से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता खोजना चाहिए।
मकर- आज के दिन मन को अध्यात्म यानि ध्यान, मेडिटेशन और योग की तरफ लगाना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, बस फोकस बनाएं रखें। वर्तमान समय में स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखें, शारीरिक पीड़ा से ग्रसित होने की आशंका हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण व्यतीत रहेगा, मकान का पुनर्निर्माण या उसकी सेटिंग चेंज करवाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कुंभ- आज के दिन इच्छाशक्ति और साहस में बढ़ोत्तरी होती नजर आएंगी। आज के लिए मानसिक तनाव हानिकारक साबित होगा, इसलिए पॉजिटिव सोच को बनाएं रखना है। हेल्थ में चिकनाई युक्त चीजों से परहेज करें। बच्चों के खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें। बड़े भाईयों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मीन- आज के दिन शारीरिक व मानसिक रूप से काफी एक्टिव रहने वाले है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को गोपनीय बातों व दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। नशे से होने वाले रोग परेशानी का कारण बनेगें यदि किसी प्रकार का कोई नशा करते हैं तो उसे तत्काल त्याग दें, स्वास्थ्य के लिए यही बेहतर होगा। पारिवारिक वातावरण को सुखमय बनाने के लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा।

अन्य समाचार