सलाद खाने के ये फायदे अबतक नहीं जानते होंगे आप

सामान्यतः लोग अपना वजन कम करने के लिये एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान या डाइट में भी लगातार बदलाव करते है। लेकिन वजन कम करने वाले लोग भी गर्मियों की वजह से सोड़ से कतई दूर नहीं रह पाते है। इसलिये ऐसे लोगों को फ्रेश और ठंडी सलाद अवश्य खानी चाहिए। इससे पेट भी भर जाता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स भी जाएंगे। इनके अलावा सलाद खाने से ये सारे फायदे होते है।

शरीर में विटामिन के की कमी से बोन मिनरल डेंसिटी भी बहुत कम हो जाती है। ऐसा महिलाओं में अक्सर देखा गया है। हेल्दी बोन ग्रोथ के लिए अपने सलाद में पालक ज़रूर रखें और इसे हर रोज़ खाएं।
सलाद में पानी बहुत मात्रा में होता है, यह शरीर में पानी की कमी पूरी करता है और इसका असर त्वचा पर साफ नजर आता है। इसके सेवन से चेहरा साफ होने लगता है, ग्लो करता है और पिंपल्स भी कम होते हैं।

अन्य समाचार