नदी में डूबने से बच्चे की मौत

मधेपुरा। अरार ओपी क्षेत्र की सुखासन पंचायत के बभनगामा महेश गांव मे सोमवार को सुरसर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक ब्रजेश कुमार अपने नाना इंदर शर्मा के यहां आया हुआ था। सोमवार को सुरसर नदी के किनारे चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसलने से गहरे पानी में चल गया। काफी खोजबीन के बाद नही मिला। वही इसकी जानकारी अरार ओपी अध्यक्ष को दी। ओपी
अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि डूबने की जानकारी मिली है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार