निष्पक्ष मतदान का संदेश दे रही गांव में महिलाएं

शेखपुरा। 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर एक तरफ राजनीतिक दल तथा उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दूसरी तरफ गांवों में निष्पक्ष मतदान को लेकर भी मुहिम चलाई जा रही है। यह मुहिम गांवों में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही है। इसमें जीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ आंगनबाड़ी की सेविका-सहायिका भी अपनी भागीदारी दे रही हैं। मंगलवार को शेखपुरा विधान सभा के अरियरी प्रखंड के कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें आम मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने के साथ निष्पक्ष होकर मतदान करने की भी अपील की गई। महिलाओं ने इसको लेकर खुद नारा भी गढ़ा। इसमें महिलाओं ने नारा लिखी तख्तियां लेकर गांवों की गलियों में जागरूकता का अलख जगाया। महिलाओं ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर तथा बिना किसी डर- प्रलोभन के 28 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करने की अपील की गई। इधर अरियरी में जीविका समूह तथा ग्राम संगठन द्वारा अलग से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें जीविका से जुड़ी महिलाओं ने रंगोली तथा मेंहदी प्रतियोगिता के साथ प्रभात फेरी और रैली का भी आयोजन किया।

चुनाव तैयारियों को दें अंतिम रूप : डीएम यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार