बक्सर सेंट्रल जेल भेजे गए 31 सजायाफ्ता कैदी

आरा। भोजपुर जिले के आरा मंडल कारा में बंद करीब 31 सजायाफ्ता कैदियों को शनिवार की देर रात कड़ी सुरक्षा में बक्सर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया। जेल में विधि-व्यवस्था बनाए रखे जाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसमें पांच महिला बंदी भी शामिल है। गौरतलब हो कि फरवरी 2020 में भी बीस कैदियों को बक्सर सेन्ट्रल जेल भेजा गया था। इससे पूर्व नंवबर 2019 में भी 24 कैदियों को बक्सर सेन्ट्रल जेल एवं केन्द्रीय कारा भागलपुर भेजा गया था। जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि स्थानांतरित सभी कैदी सजायाफ्ता है। इधर, स्थानांतरण की बड़ी कार्रवाई से जेल में बंद कैदियों में हड़कंप व्याप्त हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरा जेल में बंद सजावार कैदी राजेश चौधरी, गबुदन यादव, सोनू प्रसाद, गुन्ना प्रसाद, बीर बहादुर सिंह, मो. असरफ इद्रीस, बद्री पासवान, कमलेश राम समेत 31 कैदियों को बक्सर सेन्ट्रल जेल स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा कि आरा मंडल कारा में फिलहाल करीब 1100 बंदी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी दो दर्जन और कैदियों की सूची तैयार की जा रही है। शांति भंग कर गुटबाजी करने वाले कैदियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही भागलपुर केन्द्रीय कारा भेजा जाएगा। कारा प्रशासन की सख्ती से जेल में बंद शातिर कैदियों में हड़कंप है।

जिप के जिला अभियंता बने कार्यपालक अभियंता मनीष यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार