चार विधानसभाओं में बनाए गए 1599 बूथ

खगड़िया। विधानसभा चुनाव को लेकर तीन नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर कुल एक हजार 599 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कई बूथों में युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक है। सभी मतदान केंद्रों पर रिजर्व सहित कुल सात हजार 60 मतदान अधिकारी व कर्मी नियुक्त किए गए हैं। मतदान कर्मियों में काफी संख्या में महिला मतदान कर्मी भी शामिल हैं। इस बार मतदान केंद्रों पर रिजर्व सहित दो हजार 38 महिला मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें पीठासीन पदाधिकारी से लेकर पी वन, टू और थ्री के अधिकारी शामिल हैं। सर्वाधिक बूथ परबत्ता विधानसभा में बनाए गए हैं। यहां 444 मतदान केंद्र होंगे। जहां मतदान को लेकर 1960 मतदान अधिकारी तैनात होंगे। सबसे कम बूथ अलौली विधानसभा में 347 होंगे। यहां रिजर्व सहित 1532 मतदान अधिकारी होंगे। उसी प्रकार खगड़िया विधानसभा में कुल 368 बूथ और बेलदौर विधानसभा में 440 बूथ होंगे।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार