जमीन विवाद में वृद्धा को मारी गोली, जख्मी

संवाद सूत्र, घैलाढ़ (मधेपुरा): थाना क्षेत्र की चित्ती पंचायत के कमलपुर वार्ड संख्या 10 में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद में महिला को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कमलपुर वार्ड संख्या 10 के राजेश्वर यादव की पत्नी रूकमणी देवी (60) धान कटवाने के लिए बहियार जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार दो युवकों ने गोली मार दी। दोनों युवक गोली मारने के बाद बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि गोली मारने आए युवक चार पांच की संख्या में थे जो कि घर के आगे घात लगाकर बैठे थे। घटना के बाद मजदूरों और आसपास के लोगों द्वारा हल्ला करने के बाद जख्मी के परिजनों ने आनन फानन में घैलाढ़ पीएचसी लाया गया, जहां एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। आधा घंटा इंतजार के परिजनों ने जख्मी को लेकर सहरसा चले गए। जहां निजी नर्सिंग में इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष राम नारायण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जख्मी महिला को एक गोली जांघ में लगी है। जख्मी महिला इलाजरत है। बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार