मधेपुरा में बच्चे के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर कर हत्या

मधेपुरा। शहर के बेलहाघाट मुहल्ले में मंगलवार की रात को बच्चों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रामलखन मुखिया उर्फ खट्टर मुखिया है। हत्या के आरोपितों में रघु मुखिया, देवेंद्र मुखिया, गणेश मुखिया व अन्य लोग शामिल हैं। इस संबंध में मृतक की पत्नी सीता देवी ने सदर थाने में 19 नामजदों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे बेलहा घाट भगवती स्थान में पूजा हो रही थी। सभी लोग पूजा देख रहे थे। उसी दौरान कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। उसी दौरान पुराने भूमि विवाद की रंजिश में रघु मुखिया, देवेंद्र मुखिया व गणेश मुखिया सहित 19 लोगों ने मिलकर वहां मौजूद उनके पति रामलखन मुखिया पर ईंट पत्थर से प्रहार कर व पिटाई कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही उनका पुत्र मौके पर पहुंचा तो उन लोगों ने उसपर भी तलवार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार उसे उनके चंगुल से निकाला। घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में रामलखन मुखिया की मौत की सूचना मिली है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 19 नामजद आरापितों में से चार गणेश मुखिया, रघु मुखिया, नीरज मुखिया व अशोक मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिऱफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार