दुर्गा प्रतिमा का दर्शन दो दिनों बाद

अरवल। दुर्गा पूजा के अवसर पर मूर्ति का पट दो दिनों बाद दर्शन के लिए खुल जाएंगे। कलाकार मां देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं। कलाकारों द्वारा परंपरागत तरीके से मिट्टी और पुआल से मां की प्रतिमा लंबे समय से बनाया जाता रहा है। हालांकि इस बार कोरोना के कारण कई स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी। मूर्ति निर्माता राजकुमार ने बताया कि इस बार हमलोगों के व्यवसाय पर काफी प्रभाव पड़ा है। पहले कई जगह से ऑर्डर रहता था। लेकिन इस बार कुछ ही जगहों पर ही मां की प्रतिमा स्थापित हो रही है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार