भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा: बन्ना गुप्ता

जन विरोधी है केंद्र और राज्य सरकार

जागरण संवाददाता, सुपौल : गुरुवार को सुपौल पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दोनों को जनविरोधी सरकार कहा। बोले कि नीतीश कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में यह कहकर जनता से वोट लिए थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा लेकिन वे भाजपा की गोद में जा बैठे। कहा कि यह पहला मौका नहीं था इससे पूर्व भी ऐसा कर चुके थे। उन्होंने कहा कि जब एक ही व्यक्ति 30 वर्षों से यहां के विधायक हैं तो फिर आज तक यहां कोई कल-कारखाना क्यों नहीं लगा। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी चरमराई हुई क्यों है। यहां के लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। यहां के लोगों को हर वर्ष बाढ़ की त्रासदी से क्यों जूझना पड़ रहा है। बोले कि पूरे राज्य में बदलाव की बयार चल पड़ी है और तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए लोग संकल्पित हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार