नीतीश आज अलौली के हरिपुर में

खगड़िया। खगड़िया में विधानसभा चुनाव को लेकर तीन नवम्बर को मतदान है। अब चुनाव प्रचार कार्य में तेजी आने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अलौली प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय हरिपुर के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अलौली (सुरक्षित) विधानसभा से राजग के जदयू प्रत्याशी साधना देवी चुनावी मैदान में हैं। इधर, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन उच्च विद्यालय हरिपुर के मैदान में शनिवार को दिन के 12 बजकर 25 मिनट पर होगा। इधर सीएम नीतीश कुमार की सभा को लेकर सभा स्थल का शुक्रवार को डीएम ने भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सभा स्थल पर सुरक्षा, हेलीपैड, बेरिकेडिग आदि कि जानकारी ली।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार