गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक सहित पांच नामजद

मधेपुरा। शहर के वार्ड संख्या 25 भिरखी मुहल्ले में गुरुवार को भूमि विवाद में गोली चलने संबंधी मामले में अनीता देवी के आवेदन पर पूर्व विधायक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो रायफल भी जब्त कर लिया है। थाने में दिए आवेदन में अनीता देवी ने बताया कि उनके जमीन को गुरुवार को ग्यारह बजे के करीब संतोष यादव ट्रैक्टर से जबरन जोतने लगा। इसकी सूचना थाना में दिया गया। पुन: शाम में संतोष यादव, सुनील यादव, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, सोनू कुमार व मोनू कुमार ने उनके भाई मंटू उर्फ चंद्रभूषण को अपने घर के सामने घेरकर मारपीट करने लगा।वह जान बचाकर भागने लगा तो परमेश्वरी प्रसाद निराला के कहने पर सुनील यादव घर से रायफल निकाल मंटू के ऊपर लगातार तीन गोली चलाई। तीनों गोली मंटू को नहीं लगी। गोली लाल बहादुर शर्मा के घर के दीवार पर जाकर लगी। वह बालबाल बच गया। इसके बाद उनका पुत्र छत पर खड़ा था। संतोष यादव ने उनके पुत्र पर भी गोली चला दी। गोली उसके कान के बगल से गुजर गई।
देसी कट्टा व आठ कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार यह भी पढ़ें
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना के बाद सदर थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया। लोगों से जानकारी मिली कि दोनों पक्ष के बीच भूमि विवाद था। उसी को लेकर एक पक्ष की ओर से गोली चलाया गया। मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद आरोपित संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घर की तलाशी में पुलिस घर से दो रायफल भी जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष को जब्त रायफल की जांच का निर्देश दिया गया है कि रायफल अनुज्ञप्ति का है या अवैध। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संतोष यादव को आ‌र्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार