भक्तों ने नम आंखों से किया मां दुर्गा की विदाई

बरबीघा। नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्र का पावन त्योहार सोमवार विजय दसवीं को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।

विसर्जन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विसर्जन का सिलसिला सोमवार शाम तक चलता रहा। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सामाचक स्थिति गांधी सरोवर में किया गया।
सर्वप्रथम बड़ी दुर्गा माता की शोभायात्रा साधारण तरीके से बिना बैंड बाजे के जय दुर्गे के उद्घोष के साथ निकाली गई। दोपहर बारह बजे तक विधिपूर्वक विसर्जित कर दी गई।
जिले की सीमा पूरी तरह सील, निषेधाज्ञा लागू यह भी पढ़ें
बता दें कि यहां माता को विदाई देने बरसों से इलाके के शेरपर,सामाचक,ऊखधी,जयराम एवं अन्य गांवों की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचती है और पारम्परिक तरीके से गीत गाकर नम आंखों से माता को विदाई देती है।
बड़ी दुर्गा माता के विसर्जन के उपरांत महुआतल मंझली देवी,पुरानी शहर, गंजपर, तैलिक ठाकुरबाड़ी, फैजाबाद, शिवालय, नरसिंह भगवान, काली माता एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार