आज 1694 बूथों पर 11 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

कैमूर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बुधवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के 1694 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस लोकतंत्र के महापर्व में 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि कैमूर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें भभुआ, मोहनियां, रामगढ़ व चैनपुर शामिल हैं। भभुआ विधानसभा में दो प्रखंड हैं। इसमें भभुआ व रामपुर प्रखंड शामिल हैं। भभुआ व रामपुर प्रखंड में कुल मिला कर 290 मूल मतदान केंद्र व 112 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यानी भभुआ विधानसभा में 227 भवनों में कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भभुआ विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 139328 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 127066 है। यहां अन्य मतदाता सात हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 266401 है। वहीं चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में चार प्रखंड है। जिसमें चैनपुर, चांद, भगवानपुर और अधौरा प्रखंड शामिल हैं। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में मूल मतदान केंद्रों की संख्या 348 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। यहां 289 भवनों में 479 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चैनपुर विधानसभा में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 161516 और महिला मतदाताओं की संख्या 146273 है। यहां छह अन्य मतदाता भी हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 307795 है। मोहनियां विधानसभा में दो प्रखंड है। मोहनियां और कुदरा प्रखंड।


मोहनियां विधानसभा क्षेत्र में मूल मतदान केंद्रों की संख्या 285 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 112 है। इस विधानसभा में 229 भवनों में कुल 397 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मोहनियां विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 138091 और महिला मतदाताओं की संख्या 124774 है। अन्य मतदाताओं की संख्या तीन है। कुल मतदाताओं की संख्या 262868 है। वहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड है। जिसमें रामगढ़, नुआंव और दुर्गावती प्रखंड शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में मूल मतदान केंद्रों की संख्या 283 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 133 है। यहां 220 भवनों में कुल 416 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 142803 और महिला मतदाताओं की संख्या 129599 है। यहां अन्य मतदाताओं की संख्या तीन है और कुल मतदाताओं की संख्या 272405 है। चारों विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 581780 और महिला मतदाताओं की संख्या 527712 है। जबकि अन्य मतदाताओं की कुल संख्या 19 और कुल मतदाता 1109469 है। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
-------------
भभुआ विधान सभा
पुरुष मतदाता-139328
महिला मतदाता127066
अन्य : 07
कुल- 26,6401 चैनपुर विधान सभा
पुरुष मतदाता-161516
महिला मतदाता 146273
अन्य : 06
कुल- 307795
----------
मोहनियां पुरुष मतदाता-138091
महिला मतदाता 124774
अन्य : 03
कुल- 262868 रामगढ़ विस पुरुष मतदाता-142803
महिला मतदाता 129599
अन्य : 03
कुल- 272405
-----------
चारों विधानसभा में कुल मतदाता -
पुरुष मतदाता-581780
महिला मतदाता 527712
अन्य : 19
कुल- 1109469
------------
कैमूर जिला
मतदान केंद्र सं.
भभुआ विस - 402
चैनपुर-479
मोहिनयां- 397
रामगढ़- 416
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार