घरेलू विवाद में महिला की हत्या

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के रमानी टोला में एक महिला की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई। मृतका सिंहेश्वर पंचायत के रमानी टोला वार्ड संख्या 03 निवासी पिन्टू रमानी पत्नी बतायी जा रही है। हत्या का आरोप मृतका के ससुर नारद रमानी पर लगाया जा रहा है। हत्या कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या की गई. है। घटना की सूचना थाना को दी गई. थाना से पहूंचे एसआइ सुरेंद्र साह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पति पिन्टू रमानी ने बताया कि उसके पिता द्वारा वर्ष 2016 में भी उनकी पत्नी को प्रताड़ित किया गया था। घटना के बाद वह लोग अपनी पत्नी बच्चो के साथ दिल्ली चले गए। लगभग एक वर्ष दिल्ली में रहने के बाद वापस अपने घर आ गया था। जिसके बाद से ही वो लोग अलग रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी बताया गया कि मृतक के गर्भवती होने के वजह से उसकी बहन जुली को देख रेख के लिए तीन माह पहले बुलाया गया था।

बाइक चुरा कर भाग रहे चोर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार