चैनपुर विधानसभा के मतदाताओं में दिखी वोट डालने की उत्सुकता

कैमूर। चैनपुर विधानसभा में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक ही मतदान का समय था। ऐसे में सुबह ही अपने वोट का प्रयोग करने के लिए लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ी। लेकिन तीन बजने से पहले इसके अलावा सुबह मतदान करने के बाद लोग अपने काम पर भी जाने के लिए उत्सुक थे। ऐसे में सभी लोगों ने सुबह ही मतदान करने का प्रयास किया। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ खुब दिखाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग कर हाथ में ग्लब्स लगाकर लोगों ने वोट डाला। वोट डालने के बाद ग्लब्स को डस्टबिन में डाल दिया गया। चैनपुर विधानसभा के दुल्लहपुर मतदान केंद्र पर 8:40 तक 74 मतदान पड़ गए थे। अधौरा प्रखंड के बूथ संख्या 312 मध्य विद्यालय लोहंडी करर में 9:35 तक 350 में से 117 लोगों ने वोट डाल दिए गए थे। जबकि 309 मतदान केंद्र संख्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहार में 10:05 तक 551 में से 161 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया गया। मतदान केंद्र संख्या 310 प्राथमिक विद्यालय सलेयां पर 10:08 तक 617 में से 116 मतदाताओं ने वोट किया। प्राथमिक विद्यालय ताला बूथ संख्या 318 में 10:10 तक 608 में से 145 लोगों ने वोट किया। जबकि बूथ संख्या 327 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़के 10: 25 तक 708 मतदाताओं में से 322 लोगों ने मतदान किया। जबकि बूथ संख्या 328 ए आदिवासी आवासीय मध्य विद्यालय कोलहुआं में 618 में से 223 मतदान 10:40 तक हो गए थे। वही 328 बूथ संख्या आदिवासी आवासीय मध्य विद्यालय कोलहुआं पर 582 वोटर में से 201 ने 10:40 तक मतदान कर दिए थे। 326 बूथ संख्या आदिवासी आवासीय उच्च विद्यालय देवरी पर 10:45 तक 724 में से 203 लोगों ने वोट दे दिया था। जबकि मध्य विद्यालय अधौरा बूथ संख्या 324 पर एक 11:15 तक 1005 में से 333 लोगों ने अपना मत का प्रयोग किया। वही 323 मतदान केंद्र मध्य विद्यालय अधौरा में 11:17 मिनट तक 897 में से 237 मतदान हो गए थे। जबकि प्राथमिक विद्यालय झडपा में बूथ संख्या 322 पर 11:30 बजे तक 924 में से 317 लोगों ने वोट दे दिया था।

संपत्ति के विवाद में हुई मारपीट में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार