गांजा के साथ एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र,उदाकिशुनगंज(मधेपुरा): उदाकिशुनगंज पुलिस ने मुख्यालय से छह ग्राम गांजा के साथ मझहरपट्टी गांव के मंटू साह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस को गांजा बेचने की सूचना मिली। सूचना पर मुख्यालय से छह ग्राम (तीन कागज के पूरिया में बंद) गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से एक सिगरेट में भड़ा गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि वह गांजा का कारोबार कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले मंटू को मोटरसाइकिल चोरी सहित तीन अन्य मामले में जेल भेजा गया था।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार