हनुमान घाट से पांच किमी पैदल चलकर भगवानपुर में लोगों ने किया मतदान

कैमूर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया गया था। चैनपुर विधानसभा में 35 बूथों को भी ट्रांसफर करके 15 जगहों पर शिफ्ट किया गया था। इसी क्रम में भगवानपुर प्रखंड के हनुमान घाट से पांच किलोमीटर पैदल चलकर लोग भगवानपुर में आकर मतदान किए। लोगों से पूछे जाने पर बताया कि उनका पहले भगवानपुर में ही नाम था। लेकिन खेती-बाड़ी के कारण वह हनुमानगढ़ में आकर बस गए। जिससे कि अब उनका रहन-सहन वहीं है। लेकिन वोट देने के लिए भगवानपुर जाना पड़ता है। अधौरा के बिदूरी गांव के लोग तीन किलोमीटर की दूरी तय करके प्राथमिक विद्यालय झड़पा में जाकर वोट किए। अधौरा के गम्हरिया गांव के लोग दो किलोमीटर पैदल चल कर गड़के गांव में बने स्कूल में अपना मतदान किए।

संपत्ति के विवाद में हुई मारपीट में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें
वहीं लंबी दूरी तय करने के बाद कोल्हुआ गांव के लोग भी देवरी के आवासीय आदिवासी विद्यालय में जाकर मतदान किए। मतदान करने के लिए लोग ट्रैक्टर तथा पिकअप के सहयोग से मतदान केंद्र तक आए थे। बड़वान खुर्द गांव के भी लोग बिनोवा नगर में जाकर मतदान किए। कई जगहों पर मतदान केंद्र के ट्रांसफर होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। मतदाताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के चुनाव में उनके गांव के आसपास में ही मतदान केंद्र होते हैं। इससे उनको वोट देने में आसानी होती है। लेकिन विधानसभा तथा लोकसभा में उनको दूर जाकर वोट देना पड़ता है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार