हत्या के मामले में दो नामजद व सात अज्ञात पर केस दर्ज

संवाद सूत्र आलमनगर (मधेपुरा): कुंजौड़ी पंचायत के नई बड़ीखाल में गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी सविता देवी के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि हत्या का कारण पूर्व का रंजिश बताया जा रहा है। मृतक कंतलाल मंडल घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एनएच 106 के किनारे बासा बनाया था, जहां वह मवेशियों की देखभाल करता था और रात्रि विश्राम भी करता था। घटना के बाद मृतक की पुत्री शेखा कुमारी सोमवार की अहले सुबह अपने पिता का हाथ बटाने के लिए बासा पर पहुंची तो अपने पिता को मृत अवस्था में पाई। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर दो नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार